बलिया में 10 मई को करेंगे सपा और भाजपा प्रत्याशी नामांकन, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

बलिया में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। बलिया और सलेमपुर लोकसभा सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया जारी है। बलिया लोकसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी लल्लन सिंह यादव 9 मई और सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय 10 मई को अपना पर्चा भरेंगे। वहीं, सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से 9 मई को बसपा प्रत्यायी भीम राजभर और 10 मई को सपा प्रत्याशी रमाशंकर राजभर विद्यार्थी नामांकन करेंगे। इधर सलेमपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी रवीन्द्र कुशवाहा आठ मई को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

वहीं, बलिया लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर 10 मई को पर्चा दाखिल करेंगे। बता दें कि सभी पार्टियों के कार्यकर्ता नामांकन की तैयारी में जुट गए हैं। सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय परंपरागत तरीके से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

सलेमपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी रवीन्द्र कुशवाहा के नामांकन में मंत्री सूर्यप्रताप शाही भी शामिल होंगे। इसके अलावा, बलिया लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के नामांकन में पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी एवं आनंद स्वरूप शुक्ल शामिल होंगे।

पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने बताया कि 8 मई को सलेमपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी रवीन्द्र कुशवाहा और 10 मई को बलिया लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के नामांकन में शामिल रहूंगा। इधर, पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि पूरे लोकसभा क्षेत्र में भ्रमण कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाया जायेगा।

इधर नामांकन प्रक्रिया में कोई परेशानी न आए, इसको लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्रशासन ने बैरीकेडिंग के कड़े प्रबन्ध किये गये हैं। मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाये गये हैं, जहां चेकिंग के पश्चात अन्दर के लिये प्रवेश दिया जा रहा है। कलेक्ट्रेट के अन्दर नामांकन स्थल पर जाने के लिये बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरा एवं बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये गये हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago