बलिया में विपक्षियों पर जमकर बरसे डिप्टी CM बृजेश पाठक

बलिया में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुखपुरा इंटर कॉलेज में विजय संकल्प नामांकन सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी शामिल हुए। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा की उपलब्धियां गिनाई और सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष राम मंदिर बनाने वाले और कारसेवकों पर गोली चलाने वालों तथा राम मंदिर को बेकार कहने वालों के बीच है।

उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि आज जहां हम वन जिला वन प्रोडक्ट पर काम कर रहे हैं, वहीं सपा ने अपने शासनकाल में वन जिला वन माफिया पैदा किया। 2004 से 2014 तक की यूपीए सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि उस सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे पैमाने तोड़ने का काम किया था। 2014 में जब आप लोगों ने मोदी जी को देश की बागडोर सौंपी तब दुनिया ने भारत की वास्तविक ताकत को समझा।

उन्होंने भाजपा द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि हम भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की तरफ बढ़ रहे हैं तो विपक्ष इसमें तरह-तरह का अड़ंगा पैदा करने का प्रयास कर रहा है। प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण व पंचायती राज मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 80 सीट जीतने की जिम्मेदारी मोदी जी और योगी जी ने हम लोगों को दी है और उसे हम लोगों को पूरा करना है।आप सभी इसके लिए संकल्प लें।

उन्होंने कहा कि प्रभात फेरी निकाले और लोगों को तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में सहभागी बने।इधर कार्यक्रम में मौजुद प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि हम लोग भारत को महान राष्ट्र बनाना चाहते हैं तो विपक्ष का एक ही एजेंडा है कि मोदी को किसी तरह रोकना है ताकि उनके परिवार की राजनीतिक व आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके। आज चारा, शराब और जमीन घोटालेबाज परेशान है। तीसरी बार मोदी की सरकार आएगी तो देश के लोगों की संपत्ति लूटने वाले जेल में होंगे। प्रदेश सरकार की ग्राम विकास राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि हिंदू-मुसलमान और अगला-पिछला किये बिना आप तीसरी बार मोदी जी की सरकार बनाएं सलेमपुर से लेकर देश तक हैट्रिक लगाने का कार्य करें।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago