भाजपा लोकसभा प्रत्याशी नीरज शेखर इन दिनों सभी विधानसभाओं के अधिकतर मंडलों एवं स्थानों में जनसंवाद कार्यक्रमों में उपस्थित होकर चुनाव में समर्थन और विश्वास की मांग कर रहे हैं। विभिन्न विधानसभाओं के कार्यालय उद्घाटन और मंडल की बैठक भी सुचारू रूप से चल रही हैं।
नीरज शेखर विधानसभा बैरिया के विभिन्न स्थान पर जनसंवाद कार्यक्रमों में उपस्थित रहें,भाजपा प्रत्याशी ने अठगांवा,ठेकहा,शोभा छपरा,लक्ष्मण छपरा,धतूरी टोला,सेवक टोला आदि स्थानों पर जनता जनार्दन से संवाद स्थापित किया।
बलिया लोकसभा क्षेत्र के फेफना विधानसभा का चुनाव कार्यालय उद्घाटन फेफना के महर्षि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निकट अपना लखनऊ मार्ग बलिया में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम,सेवायोजन एवं समन्वय विभाग के मंत्री अनिल राजभर उपस्थित रहें, उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना भारत के स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष तक विकसित भारत बनाने का है और हम सभी नीरज शेखर का समर्थन करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के सपने को साकार करेंगे।
हम सभी का सौभाग्य है कि बलिया को ऐसा जनप्रतिनिधि चुनने का अवसर मिला है और हम इस अवसर का लाभ लेकर बलिया लोकसभा क्षेत्र से पूर्ण बहुमत से नीरज शेखर को विजयी बनाएंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी बलिया के जिला अध्यक्ष संजय यादव ने भी समस्त उपस्थित जनता जनार्दन से नीरज शेखर को पूर्ण समर्थन देने की बात कही।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…