बलिया के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां कोचिंग से घर जा रही एक युवती के साथ आरोपी युवक ने दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता कोचिंग में पढ़ने के लिए गई थी। वहां से लौटते वक्त एक लड़की जन्मदिन मनाने की बात कहकर पीड़ित को अपने घर ले गई। वहां जाने के बाद साजिश के तहत आरोपित लड़की ने पीड़िता को कोई नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गयी। आरोप है कि आरोपी युवक ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया।
इस घटना में युवती को गहरी चोट पहुंची और उसकी तबीयत खराब होने लगी। इसके बाद आरोपी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां हालत गम्भीर होते देख आरोपी पीड़िता को उसके घर ले गए। पूछताछ में पीड़ित की सहेली ने सबकुछ परिजनों को बताया। इसके बाद 112 नम्बर पुलिस को बुलाया गया तो पीड़िता को बलिया अस्पताल ले जाया गया। बलिया से पीड़िता को आजमगढ़ रेफर कर दिया गया, लेकिन आजमगढ़ द्वारा पुलिस केस बताकर दोबारा बलिया रेफर कर दिया गया, जहां पीड़िता का इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…
सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…
बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…
जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…