बलिया के एनएच 31 पर स्थित शहर कोतवाली क्षेत्र के सहरसपाली चट्टी के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार डंपर ने स्कूल जा रहे छात्र को रौंद दिया। इस हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र 8वीं कक्षा का छात्र था। घटना के बाद पूरे इलाके में जहां लग गया। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर आरोपी ड्राइवर पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के मुताबिक, हादसा सोमवार की सुबह हुआ। यहां शहर कोतवाली क्षेत्र के सहरसपाली निवासी अवनीश प्रजापति स्कूल जा रहा था, तभी सहरसपाल चट्टी के पास डंपर ने उसे कुचल दिया, इससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। छात्र 8वीं में पढ़ता था और रोज पैदल ही स्कूल जाता था। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। ड्राइवर की लापरवाही की वजह से एक परिवार का चिराग बुझ गया।
इधर, चक्काजाम की वजह से जहां वाहनों की लम्बी कतारें लग गई है, वहीं ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले शिक्षक-कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…