बलियाः लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

बलिया के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलेमपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला अपनी बहन के देवर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। घटना के बाद परिवार के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इसी बीच हत्या की अफवाह के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

सलेमपुर गांव निवासी संजय साहनी पुत्र वीरा साहनी की विवाहित साली अपनी बहन के घर सलेमपुर आई थी। यहां उसका बहन के देवर राजकुमार से प्रेम संबंध हो गया। इस बीच दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला किया। वह राजकुमार के साथ दिल्ली चली गई। इसके बाद राजकुमार के साथ सलेमपुर आ गई।

इसी बीच राजकुमार के घरवालों ने उसके विवाह के लिए लड़की देखी तो इसकी जानकारी लगते ही महिला शादी की जिद पर अड़ गई। इसी दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। चर्चा है कि उसने घर-परिवार में हंगामा मचाया हुआ था। गुरुवार सुबह गांव के लोगों ने इस बारे में पूछा तो घरवालों ने तबीयत खराब होने की बात कही।

थानाध्यक्ष बांसडीहरोड मौके पर पहुंचे और मृतका के संबंध में पूछताछ की। थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह ने बताया कि हत्या की सूचना पाकर पूछताछ की गई है। घटना के संबंध में मृतका की मां और भाई से भी पूछताछ की गई है। अभी तक किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago