बलिया में गर्मी का कहर, बीते 1 सप्ताह में 100 लोगों की मौत

बलिया में तेज धूप और लू से जनजीवन बेहाल है। ऐसा लग रहा है कि मानो आसमान से आग बरस रही हो। शरीर को जला देने वाली धूप से बचने के लिए लोगों ने घरों से बाहर निकलना कम कर दिया है, लेकिन जो लोग घर से बाहर निकल रहे हैं, वे बीमार पड़ रहे हैं।

पिछले 2 दिनों में हीट स्ट्रोक से करीब 100 लोगों की मौत हो गई है। अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती अधिकतर मरीजों की मौत हो रही है। शुक्रवार को सुबह से शाम तक 1 दर्जन से अधिक मरीजों की मौत हो गई। मृतकों की संख्या में इजाफा होने से शव वाहन मिलना तक मुश्किल हो गया है। सरकारी आंकड़ों को देखें तो 1 सप्ताह में 101 लोगों की मौत हो गई।

किस दिन कितनी मौतें :  जिला अस्पताल के आकड़ों के मुताबिक 10 जून को 7 मौत  11 जून को 5, 12 जून को 7, 13 जून को 17, 14 जून को 18, 15 जून को 11 और 16 जून को 25 लोगों की मौत हुई है। ये हालात कोरोनाकाल से भी बुरे हैं। कोरोना के दौरान एक दिन में इतनी मौते नहीं हुई। हीट स्ट्रोक का सबसे ज्यादा शिकार 50 साल से ऊपर के लोग हो रहे हैं।

पिछले 2 दिन से शहर का पारा 43-44 डिग्री के ऊपर चल रहा है। गर्मी को देखते हुए सामान्य और इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य वार्डों में कूलर और एसी लगवाए गए हैं।

क्या बोले मुख्य चिकित्सा अधीक्षक :  मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर दिवाकर सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण अचानक डायरिया, हीट स्ट्रोक, तेज बुखार, सांस लेने की समस्या वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मरीजों को समय से चिकित्सक सुविधा न मिलने के कारण हालत खराब होने पर अस्पताल पहुंच रहे है। इससे इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं हो रहा है। दो ती दिन में 34 से अधिक मौतें हो चुकी हैं।

वहीं फिजिशियन डॉक्टर पंकज झा ने बताया कि गर्मी को देखते हुए पानी का सेवन करें। पानी वाले फलों का सेवन करें। खाली पेट रहना खतरनाक हो सकता है। जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले और जरा भी परेशानी आने पर चिकित्सक की सलाह लें। बुजुर्ग और बच्चों का विशेष ध्यान रखें।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

7 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago