Categories: बलिया

बलिया में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बलिया के सहतवार में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला, इससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहले शिनाख्त करवाई और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घटना बभनौली की बताई जा रही है। जहां 26 वर्षीय राजेश खरवार का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। राजेश महाराजपुर का रहने वाला है। वो बुधवार की शाम अपने घर से काम करने के लिए निकला, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने आसपात तलाश की, लेकिन राजेश का पता नहीं चल पाया।

गुरुवार की सुबह राजेश का शव आम के पेड़ पर फंदे में लटकता हुआ मिला। राजेश का शव मिलने की सूचना पर मौके पर भीड़ जुट गयी। राजेश खरवार के भाई संजय खरवार का कहना है कि शाम 5 बजे घर से काम करने के लिए निकला था। देर रात्रि तक घर नहीं पहुंचा तो आसपास में खोजबीन‌ की गई, लेकिन कहीं पता नहीं लगा। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago