ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे: बलिया और गाजीपुर में जमीन अधिग्रहण का काम पूरा, अब शुरू निर्माण कार्य

बलिया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों ग्राीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास होने के बाद अब जल्द ही काम शुरू होने वाला है। क्योंकि 90% भूमि अधिग्रहण होने के बाद अब कार्यदायी कंपनियों की ओर से जमीन का स्थलीय सत्यापन किया रहा है।

3 कार्यदायी कंपनियां सबसे पहले रेलवे ओवरब्रिज और पुल का निर्माण करेंगी फिर सड़क का काम शुरू होगा। क्योंकि पुल निर्माण में मौसम की बाधा नहीं आएगी। पूरे साल काम होता रहेगा। पुल निर्माण शुरू होने के बाद चिह्नित स्थलों पर रोड का काम भी शुरू होगा। गाजीपुर से मांझी घाट तक 2 ROB और नदियों पर 5 पुल भी बनाए जाएंगे

यूपी और बिहार सीमा पर सरयू नदी पर दो लेन का मांझी घाट पुल सबसे लंबा होगा, यहां एक टू लेन पुल पहले से है, इसके बगल में दूसरा पुल बनेगा। इसकी तुलना में अन्य पुलों और ROB की लंबाई कम रहेगी। गाजीपुर में 4 जबकि बलिया के हिस्से में कुल 3 ब्रिज आएंगे। 134 किलोमीटर 4 लेन सड़क बनने के बाद गाजीपुर-बलिया-मांझी घाट तक 2 टोल प्लाजा भी बनाए जाएंगे। कई स्थानों पर करीब 25 किलोमीटर सर्विस रोड का निर्माण होगा। वहीं NHAI आजमगढ़ के परियोजना निदेशक श्रीप्रकाश पाठक ने कहा कि बारिश के बाद ही सड़क निर्माण का काम शुरू होगा। गाजीपुर और बलिया दोनों जिलों में जमीन का अधिग्रहण हो चुका है।

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का ब्लू प्रिंट- एक्सप्रेस-वे एनएच-29 (गोरखपुर-वाराणसी हाईवे) पर गाजीपुर बाईपास के पास जंगीपुर से शुरू होगा, जो करीमुद्दीनपुर, चितबड़ागांव, फेफना, माल्देपुर, हल्दी व बैरिया होते हुए चांददियर फिर मांझी घाट तक जाएगा। इसे बलिया शहर के बाहर से गुजारेंगे, इसके लिए बाईपास भी प्रस्तावित है। इस रूट पर एनएच-29 और एनएच-19 (गाजीपुर-बलिया-छपरा हाईवे) सीधे जुड़ रहे हैं।

वहीं 134.39 किलोमीटर लंबी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना 4 फेज में बनेगी और इसके लिए अलग-अलग निर्माण एजेंसी होंगी। चारों फेज के काम 2726.27 करोड़ रुपये की लागत से होंगे। निर्माण के लिए समय भी निर्धारित किया है। परियोजना को पूरा करने के लिए 15-20 महीने की समय सीमा रखी गई है। 31 अगस्त तक कंपनी चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। एक्सप्रेस-वे की चौड़ाई 60 मीटर होगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago