बलिया जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने आज बलिया सदर मंडी में बनने वाले इंटीग्रेटेड पैक हाउस के निर्माण के लिए खाली पड़ी जमीन का निरीक्षण किया और उसकी माप कराई।
इस फैक हाउस को ऑर्गेनिक सब्जी एवं फलों के विशिष्ट उत्पादन के दृष्टिगत बनाया जा राह है। ऐसे में जिलाधिकारी ने सभी चीजों की जायजा लिया। उन्होंने बांसडीह रोड पर बनने वाले नाले का भी निरीक्षण किया और वहां काम करने वाले एक मजदूर से कार्य की प्रगति का जायजा लिया और यह पूछा कि नाला कब तक बनकर तैयार हो जाएगा।
उन्होंने मंडी के उपनिदेशक से माप तोल के संबंध में जल्द रिपोर्ट देने को कहा। निरीक्षण के समय जिला अधिकारी रविंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा, सीओ सिटी डॉ सुरेश कुमार, उप कृषि निदेशक जिला कृषि अधिकारी, मंडी सचिव और उद्यान विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…