Categories: बलिया

बलियाः सोनबरसा सीएचसी में बंद मिली मशीनें, नदारद मिले कर्मचारी, उपजिलाधिकारी ने फटाकार

बलिया उपजिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लैब में रखी तीन मशीने खराब हालत में मिली और अस्पताल में जमकर गंदगी का अंबार देखने को मिला।

इसके देख उपजिलाधइकारी ने कर्मचारियों को पटकार लगाई और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। जांच कराने वाले लोगों विशेषकर महिलाओं के बैठने के लिए बेंच व पखे का अभाव देख एसडीएम बिफर गए। जब उन्होंने पूछा पंखा क्यों नहीं लगा है और बैठने की व्यवस्था क्यों नहीं है, तो विभागीय लोग एक दूसरे का मुंह ताकने लगे। लैब में लगी सीवीसी मशीन, एनालाइजर मशीन व बायोकेमिकल जांच मशीन आदि के खराब होकर बंद पड़े रहने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। अधीक्षक से तुरंत उसे ठीक कराने को कहा।

उपजिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। इसमें सात चिकित्सा कर्मी अनुपस्थित मिले। इनमें प्रदीप पांडेय, रामप्रवेश दूबे, आनंद सिंह, ओम प्रकाश पांडेय, हयात अली मनोज यादव, स्टाफ नर्स प्रियंका, पुनीत श्रीवास्तव का एक दिन का वेतन काटने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से सीएमओ को पत्र भेजा।

इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन 100 बेड के अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल का निर्माण कार्य बंद होने पर निर्माण निगम के अवर अभियंता गोविंद कुमार को फोन कर कारण पूछा। उपजिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था को आदेशित किया की गुणवत्ता पूर्वक कार्य में तेजी लाएं ताकि यथाशीघ्र अस्पताल भवन का निर्माण कार्य पूरा हो सके।

इधर जयप्रकाश नगर प्रभावती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा सुविधा बेहतर बनाने के लिए पांच चिकित्सक डॉ. यशस्वी सिंह, डॉ. प्रणय कूड़ाल, डॉ. जयंता देवनाथ, डॉ. वीर प्रताप सिंह, डॉ. शैलेन्द्र कुमार की तैनाती की गई थी, लेकिन प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर देवनीति सिंह के निरीक्षण के दौरान सभी चिकित्सक अनुपस्थित मिले। उनके वेतन पर रोक लगा दी गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago