Categories: बलिया

बलियाः जिला विकास अधिकारी ने 25 लाख के गबन के मामले में सचिव को किया निलंबित

बलिया जिला विकास अधिकारी ने 25.41 लाख के गबन के मामले में कार्रवाई करते हुए मुरली छपरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत चांद दीयर के सचिव ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया है। डीडीओ ने निलंबित कर्मी को रसड़ा ब्लॉक से संबद्ध करते हुए मामले की जांच के लिए मनियर ब्लॉक के बीडीओ को नामित किया है।

जानकारी के मुताबिक डीडीओ ने निलंबित कर्मी के वेतन से गबन की धनराशि वसूली कर ग्राम पंचायक के खाते में जमा करने का आदेश दिया है। और सचिव के साथ मानित प्रधान राज कपिल को भी दोषी माना है। बता दें कि स्वच्छ भारत मिशन फेस टू में ग्राम पंचायतों में विभिन्न तरह के कार्य कराए जा रहे हैं। इसी का सत्यापन ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी पंचायत, सचिव राजकुमार प्रसाद, कंसल्टिंग इंजीनियर, खंड प्रेरक की टीम से कराया गया। इसी सत्यापन में कई सारी अनियमितता पाई गई। कुल 32 कार्यों की जांच की गई, इसमें से 10 कार्यों में भारी गड़बड़ी मिली। चार सफाईकर्मियों को ड्रेस, जूता, खुरपी, हंसिया आदि पर भारी-भरकम भुगतान मिला।

बलिया जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र का कहना है कि चांददीयर ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों की जांच डीपीआरओ ने कराई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित सचिव को निलंबित करते हुए रसड़ा ब्लॉक से संबद्ध किया गया है। जांच के लिए मनियर के बीडीओ नामित किया गया है।

डीपीआरओ ने मुरली छपरा ब्लॉक के एक ग्राम पंचायत अधिकारी को विभिन्न कार्यों में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। ग्राम पंचायत अधिकारी कन्हैया कुमार को निलंबित किया गया है। कन्हैया कुमार को मुरलीछपरा में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई के लिए डीपीआरओ और बीडीओ ने ड्यूटी लगाई थी, लेकिन कन्हैया कुमार ने कार्यों को गंभीरता से नहीं लिया और अपना मोबाइल बंद कर लिया, इसके कारण उनके संपर्क स्थापित नहीं हो पा रहा है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago