Categories: बलिया

बलियाः सपा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने भाजपा पर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सत्ता विकास के क्षेत्र में कुछ करना नहीं चाहती। बस सपा पर बिना सर पैर का असत्य आरोप लगाती रहती हैं। इससे नेताओं को समाजवादी फोबिया हो गया है।

पिछले 6 वर्षों में विकास के नाम पर प्रदेश सरकार द्वारा बलिया में कोई परियोजना नहीं दी गई, सिर्फ बाते दी गई। अगर सही व्यवस्था की गई होती तो बलिया के लोगों को इलाज के लिए जगह-जगह रेफर नहीं किया जाता। उन्होंने आगे कहा कि सपा सरकार में बलिया जिला चिकित्सालय में ट्रामा सेंटर बना था। आज तक उसे संचालित नहीं कराया गया।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में बलिया जिला चिकित्सालय में ट्रामा सेंटर बना था। इसे आज तक वर्तमान सरकार संचालित नहीं करा पाई। आधुनिक मशीनें धूल फांक रही हैं और सरकार जनता तक राहत पहुंचाने में नाकाम साबित हो रही है। अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए सी.एम.एस. एवं अन्य डाक्टरों को बलि का बकरा बना रही हैं।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आपदा में लोगों को राहत पहुंचाने और सुरक्षा देने के लिए सरकार सभी सरकारी चिकित्सालयों में पर्याप्त दवाइयां और अन्य सुविधा उपलब्ध कराए। इसके साथ ही जनपद में निर्विघ्न विद्युत सप्लाई सुनिश्चित करें। अवश्यकता अनुसार अन्य जनपदों से भी चिकित्सकों की टीम बलिया में तैनात किया जाये। जनपद के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं से भी अपील किया कि इस असाधारण परिस्थिति में सभी कार्यकर्ता लोगों की मदद करें।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago