बलिया जेल में कैदी का कारनामा, मोबाइल तोड़कर सिम निगला, वार्डरों को दी जानलेवा धमकी

बलिया जेल में एक कैदी का कारनामा देखने को मिला। जहां आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी को मोबाइल पर बात करते वार्डरों ने पकड़ा तो कैदी ने मोबाइल तोड़कर सिम निगल गया। कैदी की हरकत को देख जेलर ने नगर कोतवाली में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस मामले की जांच भी कर रही है।



पुलिस को दी तहरीर में जेलर राजेंद्र सिंह ने बताया कि जेल वार्डर आशीष कुमार (द्वितीय) रविवार रात में ड्यूटी के दौरान मुख्य दीवार का भ्रमण कर रहे थे। इस बीच, तन्हाई बैरक (पृथकवास) में बंद सुल्तानपुर के धम्मौर निवासी अनुराग सिंह उर्फ अन्नू सिंह किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था। आशीष ने उन्होंने जेल वार्डर लव सिंह और पंकज सरोज को भी बुलाया।

दोनों की मौजूदगी में जेल वार्डर ने कैदी से मोबाइल मांगा तो पहले देने से इनकार कर दिया। दबाव देने पर कैदी ने मोबाइल तोड़कर सिम निगल गया। इतना ही नहीं कैदी अन्नू ने टूटा मोबाइल जेल वार्डरों पर फेंकते हुए जान से मारने और हाथ-पैर तुड़वाने की धमकी दी। आरोप है कि कैदी ने जेलर और जेल वार्डरों के खिलाफ कोर्ट में बयान देकर की भी धमकी दी है। जेलर की तहरीर पर पुलिस ने कारागार अधिनियम की धारा 42 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वहीं जेलर ने पुलिस को बताया है कि अन्नू सिंह को 18 सितम्बर 2022 को प्रशासनिक आधार पर जिला कारागार गाजीपुर से स्थानान्तरित कर बलिया जिला जेल में भेजा गया है। तहरीर के मुताबिक उसके खिलाफ सुल्तानपुर के अलग-अलग थानों में हत्या व अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े आधा दर्जन मामले दर्ज है। हत्या के मामले में उसको 10 जनवरी 2023 को आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago