Categories: बलिया

बलिया में हो रही मौतों पर सांसद वीरेंद्र सिंह ने जाहिर की चिंता

बलिया: सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बलिया में हो रही मौतों पर चिंता जाहिर की और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सरकारी मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। उन्होंने जिलाधिकारी को इसकी रिपोर्ट शासन को भेजने को कहा है।

सांसद ने मजदूरों, किसान और आम लोगों को धूप से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि लू और धूप में तबियत बिगड़ती है तो निजी चिकित्सकों के चक्कर में न पड़ें, सरकारी अस्पतालों में जाएं। वहां सभी इलाज व दवाएं मुफ्त में उपलब्ध हैं।

बता दें कि बलिया के जिला अस्‍पताल की इमरजेंसी में हर घंटे तेज बुखर, दस्‍त, उल्‍टी आदि लक्षणों वाले छह से आठ मरीज भर्ती हो रहे हैं। स्‍ट्रेचर उपलब्‍ध न होने से लोग अपने मरीजों को कंधे पर लादकर इमरजेंसी तक ले जा रहे हैं। मरीजों की लगातार बढ़ रही तादात के कारण जिला अस्‍पताल के सभी वॉर्ड फुल हैं। ग्रामीण इलाकों से आने वाले गंभीर मरीजों को रेफर किया जा रहा है। हालात नियंत्रित करने के लिए चिकित्‍सकों व स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं।

इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ देखते हुए अतिरिक्‍त बेडों की संख्‍या बढ़ाई गई। जिला प्रशासन के निर्देश पर गंभीर रोगियों के लिए 15 बेड का स्‍पेशल वॉर्ड तैयार किया गया है। वहीं, सीएचसी-पीएचसी के डॉक्‍टर हाई अलर्ट पर रखे गए हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

6 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago