बलिया जिला अस्पताल में गर्मी का कहर लगातार जारी है। पिछले 72 घंटों में मौत का तांडव मचा और 54 लोगों की मौत हो गई। अभी भी ये सिलसिला जारी है। सबसे ज्यादा 50 साल से अधिक उम्र के लोग काल के गाल में समा रहे हैं।
जिला अस्पताल से जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो दिल दहला देने वाली हैं। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का हाल कोरोना काल से भी ज्यादा भयावह हो गया है। तीमारदार अपने मरीजों का इलाज कराने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। अस्पताल की पूरी जिम्मेदारी केवल 2 से 3 डॉक्टर और चंद कर्मचारियों पर आ गई है।
इमरजेंसी वार्ड मरीजों से भरा है और इमरजेंसी वार्ड में बेड का अभाव होने से मरीज गैलरी में लेटे नजर आए। इस भीषण गर्मी के बीच अस्पताल में व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त दिखी। फर्श पर लाशें रखी हैं और तीमारदार उन्हें ले जाने का इंतजार कर रहे हैं। कई मरीज फर्श पर अपनी सांसे गिनते नजर आए। इन परिस्थितियों के बीच सबसे बुरा हाल मरीजों के परिजनों का है, जो अपने करीबियों को अपनी आंखों के सामने मरता देख रहे हैं।
परिजन डॉक्टरों को बुलाने के लिए मिन्नतें करते नजर आए। ये तस्वीरें किसी को भी डरा सकती है। बेड खाली न होने और डॉक्टरों के अभाव में अस्पताल में मौत का बुरा दौर जारी है। हालात इतने खराब हैं कि परिजनों को शव वाहन तक नहीं मिल पा रहे। कुल मिलाकर देखा जाए तो बलिया का स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से भीषण गर्मी में व्यवस्था को लेकर फेल हो गया है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…