बलिया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) UG का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में बलिया के नगरा पंचायत वार्ड 9 के रहने वाले मोहम्मद साजिद ने सफलता पाई है।
उन्होंने 720 में से 700 अंक लाकर ऑल इंडिया रैंक 338 हासिल की। उन्होंने प्रत्येक विषय में 99 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। उनकी इस सफलता पर पूरे परिवार में हर्ष का माहौल है। साजिद नगरा के नेशनल कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की और इंटरमीडिएट पास करने के बाद साल 2022 से उन्होंने तैयारी शुरू की।
उन्होंने एलेन कोचिंग कोटा से कोर्स किया और अपने पहले ही प्रयास में परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि वह नीट के लिए दिन में 12 से 13 घंटे तैयारी करते थे। उन्होंने मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एनसीईआरटी की किताबों और सामग्रियों से पढ़ाई की। वह 11वीं कक्षा से नीट यूजी की कोचिंग कर रहे हैं।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने एनटीए के हवाले से बताया कि तमिलनाडु के प्रबंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती ने 99.99 प्रतिशत के साथ नीट में शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं एनटीए ने कहा कि सबसे अधिक योग्य उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से हैं, उसके बाद महाराष्ट्र और राजस्थान हैं।
एनटीए ने 7 मई को नीट परीक्षा का आयोजन किया था. यह परीक्षा देश के बाहर 14 शहरों सहित पूरे देश के 499 शहरों में स्थित 4,097 केंद्रों पर राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (UG) आयोजित की थी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…