Categories: बलिया

बलिया में भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग परेशान, शहर से लेकर गांव तक बदहाली

बलिया में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। जिलेभर में बिजली की आपूर्ति ठप पड़ी है। ग्रामीण क्षेत्रों में दिन में बिजली गुल रहती है इतना ही नहीं रात बिजली आने जाने का सिलसिला चलता रहता है। शहर से लेकर गांवों तक आपूर्ति की स्थिति बदहाल है।



जबकि जिला मुख्यालय पर 24 घंटे आपूर्ति का रोस्टर निर्धारित है लेकिन यहां भी दिन हो या रात बिजली के आने-जाने का सिलसिला चलता रहता है और कुल 7 से 8 घंटे तक की कटौती होती है। ग्रामीण इलाके में तो बिजली की आपूर्ति काफी बदहाल है। कई इलाके में तो नाममात्र की आपूर्ति मिलती है। ग्रामीण इलाकों में शासन की ओर से 18 घंटे आपूर्ति का रोस्टर ध्वस्त हो चुका है। सिर्फ 7 से 8 घंटे की आपूर्ति के दौरान भी बिजली के आने-जाने का सिलसिला चलता रहता है।

इस बीच बात करें सोहांव ब्लॉक की तो गड़हांचल इलाके में 45 गांवों की आपूर्ति बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र से होती है। इन गांवों में पूरे दिन बिजली की आपूर्ति ठप रहती है। कभी कुछ मिनटों के लिए आपूर्ति होती है और फिर देरशाम को आपूर्ति शुरू होती है। लेकिन आधी रात तक बिजली के आने-जाने का सिलसिला चलता है। उधर, जिलेभर में लो वोल्टेज की भी समस्या बनी हुई है। बेल्थरारोड के अवायां विद्युत उपकेंद्र से संबद्ध फीडर से जुड़े दर्जनों ग्रामों में लो वोल्टेज से लोग परेशान हैं।



मझौवां के दिघार स्थित सब स्टेशन से क्षेत्र के मझौवा, पचरुखिया, दिघार, रामगढ़, चौबे छपरा, मीनापुर, बलिहार, सुघर छपरा, श्रीनगर आदि गांवों में सप्लाई दी जाती हैं। बिजली का लगातार 5-6 घंटे सप्लाई बंद होना परेशानी का आलम बन चुका है। वहीं अधिशासी अभियंता एके अग्रवाल ने बताया कि मुख्यालय से मिली आपूर्ति के अनुसार बिजली की सप्लाई दी जाती है। गर्मी के कारण फॉल्ट भी अधिक होने के कारण आपूर्ति बाधित होती रहती है। फॉल्ट की जानकारी होते ही उसे दुरुस्त कराया जाता है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago