Categories: बलिया

बलिया – DM ने की 50 लाख के कार्यों की समीक्षा, विभागों को जल्द काम पूरा करने के दिए सख्त निर्देश

बलिया। जिला अधिकारी रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों की समीक्षा हुई। बैठक में संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन भी परियोजनाओं का निर्माण जनपद में हो रहा है। वह गुणवत्तापूर्ण और समय पर हो।

डीएम ने कहा कि जिन परियोजनाओं में विद्युत ‌संयोजन का काम अधूरा है वह जल्द पूरा हो। नहीं तो संबंधित की जिम्मेदारी तय की जायेगी। साथी ही उन्होंने उप्र पुलिस आवास निगम, यूपी RNMS के कार्यों की जांच कराने और सम्बन्धित के खिलाफ़ कार्रवाई के निर्देश दिए। अर्थ एवं सांख्यिकी कार्यालय को जांच आख्या जल्द से जल्द उपलब्ध कराने को कहा।

सभी विभागों की समीक्षा करते हुए विभागों के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। ताकि जनपद की रैंकिंग प्रदेश में अच्छी हो सके। कुछ विभागों की प्रगति अच्छी नहीं होने पर जिलाधिकारी ने उन्हें कड़े निर्देश देते हुए कहा कि यदि वह अपने कार्यों में सुधार नहीं लाते हैं तो उन्हें स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया जाए।

बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी के अतिरिक्त जो भी अनुपस्थित रहे उनका वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश CDO प्रवीण वर्मा को दिया। वहीं बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा, सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियन्ता और जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago