Categories: बलिया

बलिया – शादी के 2 दिन बाद ‘भाई’ बनकर पहुचा प्रेमी!, सुसराल में जमकर हुआ बवाल, ये है पूरा मामला

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल का अलग अंदाज देखने को मिला। जहां प्रेमिका की शादी के 2 दिन बाद ही प्रेमी उसके ससुराल चचेरा भाई बनकर पहुंच गया। लेकिन झूठ का भांडा फूटते ही बवाल हो गया। प्रेमी की लात-जूतों से पिटाई हो गई। ये घटना क्षेत्र में भी चर्चाओं का विषय बन गई।



वहीं इस मामले के बाद शादी टूटने की कगार पर आ गई। लड़का पक्ष के परिजन दुल्हन का पूर्व से अवैध संबंध होने के कारण रखने को तैयार नहीं थे। गांव में पुलिस की मौजूदगी में लड़की और लड़के पक्ष के लोगों में घंटों पंचायत हुई। तब जाकर मामला किसी तरह शांत हुआ। परिजनों की शिकायत पर प्रेमी को पुलिस हिरासत में ले लिया।

दरअसल युवक प्रेमिका से बातचीत कर रहा था कि अचानक परिजनों को इसकी भनक लग गई। उन्होंने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद प्रेमी ने खुद को दुल्हन का चचेरा भाई बताया। परिजनों को शंका होने पर दुल्हन और मायके वालों से पूछताछ की। दुल्हन ने अंजान बनते हुए इस मामले में चुप्पी साध ली। ससुराल पक्ष के लोगों को मामला समझते देर नहीं लगी।


घर में घुसे युवक की लात-जूतों से पिटाई कर जमकर खातिरदारी की। तो युवक हाथ-पैर जोड़कर छोड़ने की मिन्नतें करने लगा। सूचना पाकर लड़की पक्ष के लोग पहुंच गए। उन्होंने लोक लाज के भय से मामले को दबाने की गुहार लगाई। वहीं, प्रेमी के परिजन भी गांव पहुंच गए। पुलिस, समाज और दोनों पक्षों के परिजनों के बीच घंटों पंचायत और मान मनौव्वल के बाद मामला शांत हुआ और वो दुल्हन को अपने साथ रखने को राजी हुए।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago