Categories: बलिया

बलियाः सीएचसी के ऑक्सीजन प्लांट से लाखों की चोरी

बलिया के सीएचसी अगउर के परिसर में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट में लाखों रुपये के उपकरणों की चोरी होने से इलाके में खलबली मच गई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन चोरी की घटना के बाद से अधिकारी सकते में है।

जानकारी के मुताबिक केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक व्यंकटेश मऊआर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि ऑक्सीजन प्लांट का ताला तोड़कर माप बॉक्स, पीसीएल बोर्ड, सर्वे स्टेपलाइजर, एयर कंप्रेशर, ऑक्सीजन टावर की वाल्व, मोफलर समेत कई सामान चोरी हो गया है।

इस सामान की कीमत लाखों में है। प्लांट की चाबी फार्मासिस्ट अशोक कुमार के पास थी। इस घटना के बाद विभागीय लोगों के द्वारा सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह के मुताबिक चिकित्सा अधीक्षक ने तहरीर दी है, मामले की जांच की जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago