Categories: बलिया

Ballia जिला अस्पताल में चिकित्सक गायब, ट्रेनी चढ़ा रहे मरीजों को प्लास्टर

बलिया जिला अस्पताल में एक बार फिर लापरवाही देखने को मिली है। यहां तमाम मानकों को अनदेखा करते हुए ट्रेनी मरीजों को प्लास्टर चढ़ा रहे है। अस्पताल से चिकित्सक गायब है और नौसिखियों के हाथों मरीजों का इलाज हो रहा है।

जिला चिकित्सालय में ट्रेनिंग कर रहा युवक ही हड्डी वार्ड में एक युवक का इलाज करते हुए दिखा। वहीं, वार्ड बॉय महिला के हाथ में प्लास्टर चढ़ाता दिखाई दिया। हड्डी वार्ड में काम कर रहे युवक से पूछा गया कि आप कौन हैं, तो उसने बताया कि ट्रेनिंग कर रहे हैं। ट्रेनिग कार्ड दिखाने को कहा गया तो कहा कि कागज घर पर हैं।

अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि संतोष चौधरी की ड्यूटी है, लेकिन वो ड्यूटी पर नहीं आए। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बड़की सेरिया निवासी पीड़ित परिजन की मानें तो डॉक्टर को दिखाने के बाद ही हड्डी वार्ड में आए थे। लेकिन डॉक्टर नहीं मिले। वार्ड बॉय उदय तिवारी ने बताया कि डॉक्टर साहब लिखकर प्लास्टर के लिए भेजे थे। इतने पर सवाल हुआ कि क्या प्लास्टर वार्ड बॉय कर सकते हैं, इस पर जवाब था कि ये डॉक्टर साहब ही बताएंगे। इस मामले को लेकर बलिया डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago