NEET परीक्षा में बलिया के साजिद ने हासिल किए 720 में से 700 अंक

बलिया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) UG का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में बलिया के नगरा पंचायत वार्ड 9 के रहने वाले मोहम्मद साजिद ने सफलता पाई है।

उन्होंने 720 में से 700 अंक लाकर ऑल इंडिया रैंक 338 हासिल की। उन्होंने प्रत्येक विषय में 99 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। उनकी इस सफलता पर पूरे परिवार में हर्ष का माहौल है। साजिद नगरा के नेशनल कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की और इंटरमीडिएट पास करने के बाद साल 2022 से उन्होंने तैयारी शुरू की।

उन्होंने एलेन कोचिंग कोटा से कोर्स किया और अपने पहले ही प्रयास में परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि वह नीट के लिए दिन में 12 से 13 घंटे तैयारी करते थे। उन्होंने मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एनसीईआरटी की किताबों और सामग्रियों से पढ़ाई की। वह 11वीं कक्षा से नीट यूजी की कोचिंग कर रहे हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने एनटीए के हवाले से बताया कि तमिलनाडु के प्रबंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती ने 99.99 प्रतिशत के साथ नीट में शीर्ष स्थान हासिल किया है।  वहीं एनटीए ने कहा कि सबसे अधिक योग्य उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से हैं, उसके बाद महाराष्ट्र और राजस्थान हैं।

एनटीए ने 7 मई को नीट परीक्षा का आयोजन किया था. यह परीक्षा देश के बाहर 14 शहरों सहित पूरे देश के 499 शहरों में स्थित 4,097 केंद्रों पर राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (UG) आयोजित की थी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago