बलियाः सोनबरसा में बन रहे 100 बेड का अस्पताल के लिए शासन ने जारी की 5.88 करोड़ की राशि

बलियाः सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा प्रांगण में बन रहे अस्पताल के लिए शासन ने 5.88 करोड़ की धनराशि जारी की है। मुख्य भवन का 50 फीसदी से अधिक कार्य पूरे हो चुके हैं। इससे पहले पांच माह पहले दो करोड़ 62 लाख रुपए का फंड दिया गया था। कुल 29 करोड़ 25 लाख रुपये से इसके बनने वाले इस अस्पताल का करीब पांच साल पहले शिलान्यास किया गया था। धन की कमी के कारण इस अस्पताल के निर्माण में काफी ज्यादा समय लग गया था।

निर्माण कार्य के लिए शासन ने पांच माह पूर्व तक शासन ने 15.12 करोड़ रुपये दे चुका था। पांच माह पहले शासन की ओर से 2.62 करोड़ की धनराशि दी गई थी। इस राशि से काम शुरु हुआ। जो 50 प्रतिशत तक पूरा हो गया। अस्पताल में दूसरे ब्लाक के तीसरे मंजिल के लिए ढलाई के लिए सेटिंग का कार्य हुआ है। ढलाई के बाद चौथी मंजिल का कार्य होना है। इसके अलावा, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी के लिए दो आवास बनाए जाने हैं। इसमें एक आवास के छत की ढलाई का कार्य किया जाएगा।

साथ ही अस्पताल में लाखों की लागत से जांच उपकरण लगाए जाएंगे। निर्माण निगम प्रोजेक्ट मैनेजर राजीव सिंह का कहना है कि 100 बेड अस्पताल का मुख्य भवन 31 दिसम्बर तक पूरा करके दे दिया जाएगा। इससे अस्पताल का संचालन शुरू हो सकेगा। अस्पताल का आवास व पूर्ण रूपेण कार्य 31 मार्च 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago