बलिया स्टेशन पर खड़ी पूर्वांचल एक्सप्रेस की बोगी से 70 जीवित कछुए बरामद, लाखों में है कीमत

बलिया के स्थानीय रेलवे प्लेटफार्म पर खड़ी पूर्वांचल एक्सप्रेस डाउन गाड़ी की जनरल बोगी से कुल 70 जीवित कछुए बरामद हुए हैं। यह कछुए सुंदरी जाति के हैं जिनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। जीआरपी की इस कार्रवाई के बाद तस्करों में हड़ंकप मच गया।

जीआरपी प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि 15716 किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस जैसे ही यहां पहुंची, जीआरपी के जवानों ने बोगियों में चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान जनरल बोगी में सीट के नीचे छुपाकर बोरे और कपड़ों में बंधे 70 कछुए बरामद हुए।

कछुओं से भरा बंडल लावारिस हालत में बोगी में पड़ा था, जिसमें से बदबू आ रही थी। ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। यात्रियों की सूझबूझ और जीआरपी की सतर्कता से यह बड़ी कार्रवाई हुई। बरामद 70 कछुओं को वन दरोगा अखंड प्रताप सिंह को सौंप दिया गया। जीआरपी टीम में उपनिरीक्षक श्यामजी यादव, रामनारायण माधवेश, ओमप्रकाश दीपक आदि शामिल रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago