Categories: बलिया

Ballia- खतरे के लाल निशान से 51 सेमी ऊपर पहुंचा गंगा का जलस्तर, गांवों में बाढ़ के हालात

बलिया में गंगा की उफनती लहरें डरा रही हैं। बैरिया तहसील में गंगा खतरे के निशान से आगे बढ़ गई है जिससे तटवर्ती इलाकों में हालात भयावह हो गए हैं। गंगा का पानी खतरे के निशान से 51 सेमी ऊपर मापा गया। बढ़ता जलस्तर अब तटीय इलाकों को अपनी चपेट ले रहा है।गंगा का पानी गोपालपुर गांव में घुस गया है। नदी के पानी से परमहंस कुम्हार, दहारी राम, भिखारी राम,दशरथ राम,मोहन राम,तेजू राम, नवमी राम आदि लोग बेहद परेशान हैं। कई लोग अपने परिवार, पशु और सामान को लेकर सुरक्षित स्थान पर पलायन कर रहे हैं।

गोपालपुर में पानी घुसने के साथ ही उदई छपरा, प्रसाद छपरा, आलम राय के टोला, बुधन चक, मुरली छपरा, ग्राम पंचायत जगदेवा, आंशिक टेंगरहीं आदि गांव के लहलहाते खेतों पर गंगा नदी के बाढ़ का पानी फैलने की आशंका बढ़ गई है।जानकारी के अनुसार गायघाट स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष से जारी सूचना के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर आज सुबह 8 बजे 58.1 मीटर मापा गया। बीते शाम 4 बजे गंगा नदी का जलस्तर 57.37 मीटर रहा। रात भर में गंगा नदी का जलस्तर 73 सेंटीमीटर बढ़ा है। गायघाट में गंगा नदी का खतरा बिंदु 57.6 15 मीटर है। गंगा नदी में 3 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ाव जारी है।

एसडीएम बैरिया आत्रेय मिश्र का कहना है कि बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए छोटी व मझौली नावें मंगाई गई है। गोपालपुर हनुमान मंदिर पर बाढ़ राहत केंद्र सक्रिय कर दिया गया है। वहां लेखपाल और कानूनगो पहुंच चुके हैं। बहुत जल्दी पशु व अन्य चिकित्सकीय दल पहुंच जायेगा। मैं मौके पर जा रहा हूं। जल्द ही सुरक्षा व्यवस्था को सुधारा जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago