Categories: बलिया

बलियाः नदी पार करते समय डूबी नाव, बाल-बाल बचे लोग

बलिया में तमसा नदी पार करते समय एक बड़ा हादसा हो गया। जहां उफनती नदी में नाव पलट गई। इसमें सवाल लोग नदी में बह गए। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि राहत की बात यह रही कि नाव में सवार सभी 6 लोग सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक दरामपुर गांव के पास तमसा नदी में छोटी नाव पलट गई। इसमें सवार छह लोगों में चार चरवाहे सुरक्षित बच गए वहीं दो पशु व्यापारी डूब गए, जिन्हें बाद में रेस्क्यू टीम के द्वारा बाहर निकाला गया। नदी पार दियारे में चरवाहा डेरा बनाकर पशु रखे हैं। दरामपुर गांव निवासी दिलीप पासवान, अशोक यादव व धरिक्षन पशु व्यापारी रघुनाथ यादव बांसडीह व माया शंकर यादव निवासी घसौती गड़वार को गाय का बछड़ा दिखाने के लिए नदी पार ले जा रहे थे।

सभी लोग छोटी नाव पर सवार थे। बीच नदी में तेज बहाव में नाव डूब गई। सीओ सिटी प्रीति त्रिपाठी, तहसीलदार सदानंद सरोज, थाना प्रभारी पीएन सिंह व क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्‍कत के बाद नाव चला रहे मुन्ना यादव, अशोक यादव, धरिक्षन यादव व दिलीप पासवान तैरकर सुरक्षित निकल गए। दोनों पशु व्यापारियों का पता नहीं लग पाया। सूचना पाकर मौके पर भीड़ जुट गई। दोनों की तलाश की जा रही है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago