Categories: बलिया

उत्तर प्रदेश मार्ग विकास नीति के सदस्य बनें राज्यसभा सांसद नीरज शेखर

बलिया। प्रदेश के मार्गों के विकास के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने मार्ग विकास नीति गठित की है। इसके संचालन के लिए सांसदों, विधायकों और जिला पंचायत अध्यक्षों को राज्यपाल द्वारा सदस्य नामित किया गया है।

इसमें बलिया से राज्यसभा सांसद नीरज शेखर का नाम भी शामिल हैं। सांसद नीरज अब इस कमेटी के कार्यों को देखेंगे और आगे के कार्यों के लिए दिशा प्रदान करेंगे। सांसद के साथ वाराणसी की जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या को भी सदस्य नामित किया गया है।

बता दें कि प्रदेश के मार्गों के विकास के उद्देश्य से मार्ग विकास नीति गठित की गई है। इसके अधीन प्रदेश की सड़कों के रखरखाव तथा मरम्मत व सुदृढीकरण आदि कार्यों हेतु गठित सड़क निधि के संचालन हेतु प्रावधानों के अधीन उत्तर प्रदेश राज्य सड़क निधि प्रबंधन समिति में चालू वित्तीय वर्ष की कार्यकारिणी के लिए सदस्यों को नामित किया गया है। अन्य नामित सदस्यों में अनुराग शर्मा सांसद झांसी, मानवेंद्र सिंह विधायक ददरौल शाहजहांपुर, मनीष जायसवाल विधायक पडरौना कुशीनगर एवं राजेश कुमार अग्रहरी जिला पंचायत अध्यक्ष अमेठी प्रमुख है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago