बलिया। जिले में विद्युत वितरण खंड द्वितीय में एजेंसियों के भुगतान के लिए कूटरचित बिल व अन्य दस्तावेज अपलोड करने का मामला सामने आने के बाद अधिशासी अभियंता, लेखाकार समेत पांच कर्मचारी सस्पेंड कर दिए गए। विद्युत वितरण खंड द्वितीय की ओर से करीब दो माह पहले कार्यदायी एजेंसियों को भुगतान के लिए ईआरपी प्रणाली पर बीजक, अनुबंध प्रपत्र, निविदा, अनुमोदन प्रपत्र आदि अपलोड किए गए थे।
शक होने पर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लि.वाराणसी के एमडी ने तीन सदस्यीय टीम से इसकी जांच कराई। टीम ने 12 जून को रिपोर्ट दी। इसमें मामले का खुलासा हुआ।इस पर प्रबंध निदेशक ने अधिशासी अभियंता आशीष कुमार अग्रवाल, लेखाकार राहुल कुमार यादव, कार्यालय सहायक अब्दुल मारिफ, कार्यालय सहायक दुर्गादत्त सिंह, ड्राफ्टमैन राजेश कुमार को निलंबित कर दिया।
सभी को कार्यालय मुख्य अभियंता (वितरण) बस्ती क्षेत्र, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड बस्ती से संबद्ध किया गया है। अधीक्षण अभियंता, विद्युत, वकार अहमद ने बताया कि प्रबंध निदेशक ने विद्युत वितरण खंड द्वितीयके अधिशासी अभियंता समेत पांच कर्मियों को निलंबित किया है।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…