Categories: बलिया

बलियाः सरकारी धन का बंदरबांट करने वाले तत्कालीन बीडीओ, एडीओ पंचायत समेत ग्राम प्रधान पर केस दर्ज

बलिया के दुबहड़ विकास कंड के उधोदवनी गांव में गलत तरीके से सरकारी धन का बंदरबांट किए जाने के मामले में सीजेएम कोर्ट ने तत्कालीन बीडीओ, एडीओ पंचायत, दो पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान और तकनीकी सहायक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बता दें कि गांव निवासी हरिकिशुन यादव ने ग्राम पंचायत में कराये गए विकास कार्यों को लेकर सीजेएम कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था। जिसमें आरोप लगाया था कि वित्तीय वर्ष 2018-19, 2019-20 व 2021-22 में ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों की उनके द्वारा खंड विकास अधिकारी से सूचना मांगी गई थी। जिसके जवाब में खंड विकास अधिकारी द्वारा एक साइट का नाम देकर उस पर सारी सूचना उपलब्ध होने की बात कही गई।

इस मामले में जब जांच की गई तो पता चला कि कई वर्णित कार्यों का भुगतान किया जा चुका है, लेकिन असल में वो काम नहीं हुए। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर ग्राम प्रधान चंद्रावती देवी, तत्कालीन बीडीओ, एडीओ पंचायत संजय सिंह, तत्कालीन सचिव चंद्रकेश यादव, रविशंकर सिंह यादव व तकनीकी सहायक के खिलाफ गबन व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष बांसडीहरोड राजकपूर सिंह ने बताया कि प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago