Categories: बलिया

बलिया- अपहरण कर गैंगरेप मामले में 4 साल बाद नाबालिग को मिला न्याय, आरोपी को 20 साल की सजा

बलिया में गैंगरेप मामले में एक नाबालिग को 4 साल बाद न्याय मिला। जहां जिला कोर्ट ने अपहरण कर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 55 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।

बता दें न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या आठ/विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) हरिश्चंद्र की अदालत ने सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर अभियुक्त को अतिरिक्त एक साल का सश्रम कारावास भुगतना होगा। नरही थाना क्षेत्र के कथरिया गांव निवासी अभियुक्त बृजेश पासवान को अदालत ने अभियोजन और बचाव पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुनाया।

अभियोजन के मुताबिक वादी मुकदमा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री भरौली कोचिंग करने 24 फरवरी 2019 को सुबह गई थी। उसे बहला-फुसलाकर आरोपी कृष्णा, अनिरुद्ध और बृजेश ग्राम कथरिया पंजाब लेकर भाग गए। वादी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत हुआ। इस दौरान परीक्षण में कृष्णा और अनिरुद्ध नाबालिग घोषित होने की वजह से पत्रावली पृथक कर दी गई और बृजेश को दोषी पाकर अदालत ने सजा सुनाई।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago