Categories: बलिया

बलिया – आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, खेत की मेड़ बांधते वक्त हुआ हादसा

बलिया के बेल्थरा रोड क्षेत्र में शनिवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। किसान अपने खेत की मेड़ बांध रहा था तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। किसान की पत्नी ने पुलिस प्रशासन से पति का पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की है।

घटना भीमपुरा थाना क्षेत्र के चरौंवा गांव की है जहां पंकज कुमार सिंह उर्फ दीपू सिंह (33 वर्ष) अपने खेत मे शनिवार की शाम को मेड़ बांध रहा था। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ही अचानक आकाशीय बिजली उसके ऊपर आ गिरी। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं मृतक की पत्नी संजू सिंह का रो रोकर बुरा हाल है मृतक की पत्नी ने थाना भीमपुरा प्रभारी को तहरीर देकर आकाशीय बिजली से मृत अपने पति का पोस्टमॉर्टम कराने की गुहार लगाई है। चरौंवा ग्राम के प्रधान देवेन्द्र यादव ने बताया की मृतक का एक लगभग 5 साल का लड़का है। मृतक चार भाई हैं। जिसमें तीन भाई बाहर रहते हैं। सबसे छोटे भाई पंकज ही घर व खेत की देखभाल करता था। 

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago