Categories: बलिया

बलिया के थानों में बने डिजिटल वालंटरियर ग्रुप को सक्रिय करने के निर्देश जारी

बलिया में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने सभी थानों में बने डिजिटल वालंटियर ग्रुप को सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं। इसके माध्यम से अफवाह तक तत्काल विराम लगाने में भी मदद मिलेगी।

एसपी ने सपी ने सुखपुरा थाना का निरीक्षण करते हुए क्षेत्र कीर कानून व्यवस्था और अफवाहों पर लगाम लगाने को लेकर सभी थाना में बने डिजिटल वालंटियर ग्रुपों को अपडेट करते एक्टिव करने और क्षेत्र के संभ्रांत और गांवों के तत्कालीन प्रधान बीडीसी कोटेदार और आशा कार्यकर्ताओं को ग्रुप में जोड़ने को कहा था, लेकिन आदेश के 24 घंटे बाद भी ग्रुप सक्रिय नहीं हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक का कहना था कि इन ग्रुपों के माध्यम से हर गांव तक अपनी पहुंच बनाने के साथ गांव की किसी भी घटना, विवाद की जानकारी समय रहते मिल जाएगी। इससे अपराधिक, विवाद व प्रताड़न जैसे घटनाओं में कमी आएगी।

अभी एक थाना में करीब 40 से 60 गांव आते हैं और हर एक गांव में जवान तैनात करना मुश्किल का काम होता है। ऐसे में वालंटियर ग्रुप में एक गांव से चार से पांच व्यक्ति शामिल रहेंगे, जो गांव के किसी भी गतिविधि व घटना पर ग्रुप के माध्यम से तत्काल अपडेट करवाएंगे। इससे समय रहते किसी बढ़ी घटना रोकने में पुलिस को मदद मिलेगी।

इसके साथ ही आमजन भी ग्रुप के माध्यम से अपनी समस्या उच्च अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं। पुलिस अधीक्षक आनंद का कहना है कि बदलते दौर में डिजिटल वालंटियर ग्रुप के माध्यम कानून व्यवस्था कायम रखने में काफी मददगार साबित होगा। अफवाहों पर लगाम लगाने और शासन के नियमों की जानकारी आमजन तक पहुंच जाती है। ग्रुप एक्टिव न करने वाले थानों की जानकारी की जा रही है एस है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago