बलिया के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 24 घंटे में आकाशीय बिजली गिरने से 1 युवक सहित 2 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग झुलस गए। इस घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है।
जानकारी के मुताबिक भीमपुरा थाना क्षेत्र के चरौंवा गांव में शनिवार शाम पंकज सिंह (33) की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना के समय पंकज अपने खेत की मेड़बंदी कर रहा था। एक अन्य घटना में भीमपुरा थाना क्षेत्र के मधुकीपुर गांव में बिजली की चपेट में आकर विमला, ओम प्रकाश व छट्ठू झुलस गए। घटना के समय सभी खेत में धान की रोपाई कर रहे थे।
मनियर थाना क्षेत्र के आसना गांव में शुक्रवार शाम छबीला यादव (60) की बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना के समय छबीला अपने घर के पास बैठे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…