Categories: बलिया

बलिया- स्कूल से लौट रहे किशोर पर 10-15 लोगों ने किया हमला, आरोपियों की तलाश में पुलिस

बलिया के सिकंदरपुर में स्कूल से लौट रहे किशोर पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है । आरोप है कि किशोर पर 10 से 15 लोगों ने ताबड़ तोड़ वार किए। और पीड़ित के शोर मचाने पर अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। वहीं पीड़ित के परिजनों ने पुलिस से शिकायत पर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित के पिता ने सिकंदरपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा विनीत गुप्ता जो ज्ञान कुंज स्कूल में पढ़ता है और स्कूल से छुट्टी होने के बाद स्कूल के वाहन से ही घर आ रहा था लेकिन रास्ते में संजय जायसवाल के पेट्रोल पंप पर उसके ऊपर हमला किया गया।

जहां पहले से ही घात लगाकर बैठे 10-15 लोगों ने विनीत को बस से उतारकर लाठी-डंडों से पीटा। हालांकि पीड़ित के शोर मचाने पर सभी फरार हो गए। इस दौरान आरोपी अपनी गाड़ी भी छोड़ गए जिसे सिकंदरपुर थाने में जमा कराया गया है। वहीं पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी के आधार आरोपियों की तलाश की जा रही है ।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago