बलिया में अस्पताल के बाहर मिला 10 साल से लापता शख्स, भावुक कर देगा ये वीडियो

बलिया में हैरान कर देने मामला सामने आया है। यहां 1 महिला का पति 10 साल बाद जिला अस्पताल के बाहर मिला। सालों से लापता पति से दोबारा मिल कर पत्नी की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ये सच्ची काहानी हर किसी को भावुक कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला इलाज कराने के लिए अस्पताल आई थी। तभी अस्पताल के बाहर एक आदमी पर उस महिला की निगाह गई। उसने पास से आदमी को देखा तो उसकी आंखों से आंसू गिरने लगे। व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जिसके बाल और दाढ़ी बढ़े हुए हैं। महिला उससे बात करने लगी।

महिला ने अपने रिश्तेदार को फोन लगाया और कहा कि एक कुर्ता ले आओ। पापा मिले हैं और उनके शरीर पर कपड़ा नहीं है। जल्दी से मर्दानी अस्पातल के गेट पर कपड़ा लेकर आओ। इतने में आस पास के लोगों ने उससे पूछा तो उसने कहा कि ये उसका पति है।

पत्नी ने जमीन पर बैठकर पति को कपड़ों से ढका। उसके बाल बनाए और उससे हाल चाल पूछती रही। व्यक्ति को देखते ही महिला रो पड़ी और उसके पास बैठकर उससे बात करने लगी। आस पास के लोग सन्न रह गए। महिला ने किसी को फोन मिलाया और कहा कि एक कुर्ता लेते आओ। पापा मिले हैं, उनके शरीर पर कपड़ा नहीं है।

महिला बार बार बोल रही थी कि उसके पति 10 साल पहले लापता हो गए थे। वह कहां पर थे, इसकी जानकारी नहीं है। कुछ देर बाद एक युवक आया। मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को अपना पति बता रही महिला उसे अपने साथ लेकर घर चली जाती है।

इस बारे में युवा समाज सेवी सागर सिंह राहुल ने बताया कि अस्पताल के पास तो मैं मौजूद नहीं था। लेकिन मेरे कार्यकर्ता ने ये पूरा मामला बताया है। उस महिला की तलाश की जा रही है, ताकि उसकी मदद की जा सके। उसके पति की मदद की जा सके।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago