Categories: बलिया

बलिया – अधिक फीस लेने का छात्रों ने जताया विरोध, SDM को सौंपा ज्ञापन

बलिया। सिकन्दरपुर के गांधी इंटर कॉलेज में निर्धारित फीस से अधिक फीस लेने का छात्रों ने विरोध हत्या जताया। जहां बजरंग स्नातकोत्तर कॉलेज के छात्रों ने SDM को पत्र दिया। कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश यादव और छात्र नेता अंकित पासवान के नेतृत्व में छात्रों ने SDM को ज्ञापन सौंपा।

छात्रों ने कहा कि कॉलेज ने जो निर्धारित फीस की है, उससे अधिक ली जा रही है, यह सर्वथा अनुचित है। गरीब छात्रों का शोषण बर्दास्त नहीं किया जायेगा। SDM से मांग की मामले को संज्ञान में लेते हुए निर्धारित फीस ही ली जाए, जिससे कि गरीब छात्रों का भला हो सके। छात्र नेताओं ने कहा कि अगर इंटर कॉलेज प्रशासन अपनी बेकार हरकत से बाज नहीं आया तो हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी विद्यालय प्रबन्धन की होगी।

छात्रों और छात्र नेताओं से ज्ञापन लेने के बाद उपजिलाधिकारी ने सार्थक आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में अजीत पासवान, अंजय कुमार युवा, सतेंद्र चौहान, श्रीनिवास चौहान, कमलेश कुमार, अभिषेक कुमार, रोहित कुमार, साहिल कुमार, आदित्य कुमार चंद्रभान, अखिलेश कुमार, प्रिंस, नीरज शर्मा, अजीत यादव व कमलेश कुमार आदि शामिल रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago