Categories: बलिया

बलिया के एसीएमओ के खिलाफ मिली भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच के आदेश !

बलियाः अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आजमगढ़ ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर एसीएमओ के खिलाफ मिली भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पत्र में लिखा कि इस मामले में जल्द ही जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।

बता दें कि शहर के जपालिनगंज निवासी नितेश वर्मा ने फरवरी 2023 को मिशन निदेशक (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन लखनऊ) को स्वास्थ्य विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत में मेडिकल सामान की खरीद में धांधली के साथ कई आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने कहा कि इनके खिलाफ कई जांच लंबित है। स्टोर कीपर के कई बार निलंबित होने के बाद भी स्टोर का चार्ज एसीएमओ की ओर से दिया गया है।

कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक होने के बाद भी चतुर्थ श्रेणी के लिपिक संवर्ग में प्रोन्नत और जूनियर कर्मचारी राजेश कुमार को कनिष्ठ सहायक लेखा लिपिक बना कर नियम के विरुद्ध कार्य करने के आरोप लगाए हैं। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए मिशन निदेशक ने एडी आजमगढ़ को रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ जयंत कुमार का कहना है कि इस मामले में जल्द ही जांच पूरी कर एडी को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।

इधर जयप्रकाश नगर में पांच डॉक्टरों और दो एलटी का तबादला किया गया था, लेकिन कोई वहां नहीं गया। इसके बाद सीएमओ ने डॉक्टरों को नोटिस जारी किया है। 4 दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 20 बेड के कोविड अस्पताल का लोकार्पण और 50 बेड के प्रभावती देवी चिकित्सालय के लिए भूमि पूजन भी किया था।

मुख्यमंत्री के आने से पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगर से डॉ. यशस्वी सिंह (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. प्रणय कुणाल ( सर्जन), डॉ. जयंत देवनाथ डेंटल सर्जन) के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवरसा से डॉ. पीर प्रताप सिंह (बाल रोग) विशेषज्ञ), डॉ. शैलेंद्र कुमार (ईएनटी सर्जन) की ड्यूटी सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व जयप्रकाशनगर सीएचसी पर लगाई गई थी, लेकिन किसी ने भी ड्यूटी ज्वाइन नहीं की।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago