बलिया में ग्रीन फील्ड परियोजना के किसानों के मुआवजा भुगतान के लिए कलेक्ट्रेकट सभागार में बैठक रखी गई। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
इस बैठक में किसाबों की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। किसानों का कहना था कि उन्होंने अपनी जमीन का बैनामा कर दिया है लेकिन अभी तक उनका भुगतान नहीं हो पाया है। जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए।
बैठक में सांसद ने कहा कि ग्रीन फील्ड परियोजना पूरे प्रदेश की एकमात्र परियोजना है जो बलिया में शुरू होने जा रहे हैं। इसे गंभीरता से लिया जाए तथा इससे संबंधित किसानों का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक एस.आनंद, सीआरओ अनिल अग्निहोत्री के अतिरिक्त उप जिलाधिकारी आत्रेय मिश्रा,इन्द्रभान तिवारी, तहसीलदार निखिल शुक्ला लेखपाल और किसान उपस्थित थे।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…