Categories: बलिया

बलिया डीएम ने वीडियो कॉलिंग से जांची अधिकारियों की उपस्थिति, अनुपस्थित मिलने पर बीडीओ का वेतन रोका

बलिया जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने वीडियो कॉलिंग के जरिए अधिकारियों की उपस्थिति जांची। इस दौरान सोहांव बीडीओ शिवांकित वर्मा अनुपस्थित मिले और डीएम ने उनका वेतन रोकने का आवेदन दिया।

जानकारी के मुताबिक बीडीओ सोहांव के कार्यालय पर पहुंचे आमजन ने जिलाधिकारी को बताया की बीडीओ अपने कार्यालय में उपस्थित नही हैं।इस पर जिलाधिकारी ने वीडियो कॉलिंग करके बीडीओ सोहांव की उपस्थिति चेक की। बीडीओ के कार्यालय में अनुपस्थित रहने पर उसके वेतन रोकने एवम स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन का स्पष्ट आदेश है कि सभी अधिकारी अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे और जनता की समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण करेंगे। स्पष्टीकरण के साथ वेतन रोकने का आदेश भी जिलाधिकारी ने दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

4 hours ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

2 days ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

3 days ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

4 weeks ago