बलिया का नंबर वन सीएचसी बना रतसर, यूपी हेल्थ डैश बोर्ड की रैंकिंग में मिला पहला स्थान

बलिया के रतसर अस्पताल को उत्तर प्रदेश हेल्थ डैश बोर्ड की रैंकिंग में जिले में पहला स्थान मिला है। बलिया ने भी अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए 44 पायदान की छलांग लगाई और सूची में 28वां स्थान हासिल किया।

बलिया जिले की बात करें तो पहले स्थान पर रतसर, दूसरे स्थान पर मुरली छपरा और तीसरे स्थान पर बैरिया सीएचसी रहे। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर के अधीक्षक डा. राकिफ अख्तर एवं बीपीएम आशुतोष सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। सीएचसी रतसर को लगातार दूसरी बार यह सम्मान हासिल हुआ है।

बता दें कि इससे पहले बलिया प्रदेश भर में 72वें स्थान पर था। इसके बाद काम किया गया। गर्भवती की जांच, संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण पर जोर दिया गया। गर्भवती और नवजात की जान बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कार्यक्रम चलाए। इसकी बदौलत बलिया की रैंकिंग में काफी सुधार हुआ।

बता दें कि यूपी हेल्थ डैश बोर्ड की रैंकिंग में गर्भवती की पहचान से लेकर ढाई साल तक बच्चों को सभी संपूर्ण टीका लगाने, परिवार नियोजन के संसाधनों का प्रयोग व आशा से मिलने वाली सुविधाओं को प्रभावी बनाया जाता है। ब्लाक व जिला स्तर पर तैनात एमसीटीसी आपरेटर पोर्टल पर इसकी रिपोर्टिंग की जाती है।
Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago