बलिया। बेल्थरारोड में मधुबन रोड पर शनिवार को हादसा हो गया। जहां तेंदुआ गांव के पास गोवंश से लदे पिकअप ने बाइक सवार को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पिकअप छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर थाने में रख लिया।
बताया जा रहा है कि नगर पंचायत वार्ड नंबर तीन निवासी इजहार कुरैशी (58) बाइक से बकरा खरीदने के लिए मधुबन मार्ग होकर अखोप की ओर जा रहे थे कि मधुबन की ओर से गोवंश से लदे तेज गति से आ रहे पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत से बाइक के परखच्चे उड़ गए और इजहार की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। तभी पिकअप चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। उभांव इंस्पेक्टर राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेजने के बाद पिकअप को बरामद कर लिया है। वहीं हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…