Categories: बलिया

बलिया – परिवार से मारपीट और घर में तोड़फोड़ मामला, पुलिस जल्द प्रधान के परिजनों को करेगी गिरफ्तार !

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में प्रधान के परिजनों पर गंभीर आरोप लगने के बाद अब पुलिस बड़ी कार्रवाई कर सकती है। एक गरीब के घर में घुसकर तोड़ फोड़ और महिला से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पीड़िता ने ग्राम प्रधान के परिजनों के खिलाफ ऑनलाइन FIR दर्ज कराई है। अब आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तार हो सकती है।

इस घटना की जांच खुद फेफना एसओ रोहन राकेश सिंह कर रहे है। बता दें कि मकान में तोड़फोड़ और मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें ग्राम प्रधान के पति ऋषिकेश वर्मा मारपीट और तोड़फोड़ कराते नज़र आए थे। हालांकि वायरल वीडियों के आधार पर फेफना एसओ रोहन राकेश सिंह ने गिरफ्तारी करने की बात कही है।

जानकारी के अनुसार बीते दिन प्रधान पति ऋषिकेश वर्मा सहित उसके परिजनों ने अचानक लालचंद्र वर्मा के घर में घुसकर तोड़ फोड़ की। जब पीड़ित ने विरोध किया तो उसके साथ गाली- गलौज करते हुए मारपीट की। इतना ही नहीं बाउंड्रीवॉल सहित टीन शेड से बनाए मकान को भी गिरा दिया। जिसमें नया मकान बनाने के लिए रखे ईंट भी टूटने से नुकसान हुआ। पीड़िता ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

वहीं घटना के दौरान पीड़ित ने डायल 100 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़िता रुन्नी देवी का कहना है कि गांव के प्रधान के परिजन उनसे किसी बात को लेकर रंजिश रखते हैं बीते दिन पुरानी रंजीश के चलते प्रधान के घर के लोगों ने मारपीट करते हुए उनके मकान में तोड़फोड़ की।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago