Categories: बलिया

बलिया नगर पालिका की लापरवाही से वार्डों में पसरी गंदगी, गलियों से निकलना तक हुआ मुश्किल

बलिया की नगर पालिका के जिम्मेदार स्वच्छता अभियान को पलीता लगाने में जुटे हैं। नगर में गंदगी पसरी है, लेकिन नगर पालिका के जिम्मेदार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे। नगर में एक बार फिर सफाई व्यवस्था बेपटरी हो रही है। एक मोहल्ले में गंदगी पसर जाने से लोग परेशान हो गए हैं। इस दुर्दशा के लिए लोग नगर पालिका को जिम्मेदार मान रहे हैं। लोगों ने नगर पालिका पर आरोप लगाते हुए सफाई अभियान नहीं चलाने एवं समय पर सफाई न करने के आरोप लगाए ।

नगर पालिका क्षेत्र में गंदगी पसरी हुई है। साफ-सफाई को लेकर नगर पालिका के आला अधिकारी उदासीन है। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बलिया के चौक और स्टेशन के बीच स्थित ओकडेनगंज पुलिस चौकी के पीछे गली में जानवर भी आने से कतरा रहे हैं। गली के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। गली में जहां नजर जा रही है, कूड़ा ही नजर आ रहा है।

 

गली के लोगों ने अपनी परेशानी को ट्विटर और अन्य नंबरों के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की कोशिश की है। सफाई व्यवस्था के हाल बहुत ही बुरे हैं। नपा और  पार्षद के उदासीन रवैए को लेकर वार्ड के लोगों में नाराजगी पनपने लगी है।

गौरतलब है कि नगर पालिका के कर्मचारी समय से ड्यूटी पर नहीं आते और न ही वार्डों की सफाई करते हैं। लगातार फैलती गंदगी से नगरवासी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

7 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago