Categories: बलिया

आजादी के बाद पहली बार सिताबदियारा अस्पताल में प्रसव, जेपी के क्षेत्र में खुशी की लहर

बलिया। लोकनायक जयप्रकाश नारायण के पैतृक गांव जयप्रकाश नगर सिताबदियारा में आजादी के बाद पहली बार अस्पताल में प्रसव हुआ। गुरूवार को प्रभावती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अस्पताल के कर्मचारियों ने पहला सुरक्षित स्वस्थ प्रसव कराया। जिससे पूरे सिताबदियारावासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

दरअसल जेपी के पैतृक गांव जयप्रकाश नगर में आजादी के बाद से अस्पताल तो था लेकिन इस सिताबदियारा के करीब 50 हजार की आबादी के बीच महिलाओं के प्रसव की कोई व्यवस्था नहीं थी। जेपी की यह इच्छा उनके मन में उनके जीवन के साथ समाप्त हो गई। फिर इसी जयप्रकाश नगर दलजीत टोला निवासी राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने बीते 3 मार्च को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और पत्रक भी सौंपा।

मुख्यमंत्री ने निर्देश जारी और प्रसव केंद्र का उद्घाटन बीते 21 जून को मुख्यमंत्री के हाथों ही हुआ। आजादी के बाद सिताबदियारा में दलजीत टोला निवासिनी संतरा देवी पत्नी सुबोध यादव ने सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर पुत्र को जन्म देकर प्रथम प्रसव के रूप में दर्ज कराया। प्रसव कराने वाली टीम में डॉ. देवनीति, डॉ. पवन सिंह, चीफ फार्मासिस्ट कौशलानंद गुप्ता, फार्मासिस्ट संजीव कुमार, एएनएम वंदना राय, स्टॉफ नर्स रंजना प्रजापति, अनुपमा यादव रहीं।

वहीं प्रसूता संतरा देवी ने बताया कि आज के पहले सिताबदियारावासियों को प्रसव के वक्त भारी परेशानियों और काफी खर्चे के साथ करीब 35 किलोमीटर से 60 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी। इसमें कई महिलाओं की जान भी चली जाया करती थी। अब ये सुविधा यहीं मिल रही हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago