Categories: बलिया

लखनऊ में डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और पूर्व MLA संजय यादव की मुलाकात, जानिए क्या हुई बात

बलिया में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक संजय यादव ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मिशन 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर लंबी बातचीत हुई। पूर्व विधायक ने सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र सहित जनपद के विकास को लेकर भी उप मुख्यमंत्री से चर्चा की।

बता दें पूर्व विधायक संजय यादव और उपमुख्यमंत्री की मुलाकात सिर्फ शिष्टाचार तक ही सीमित रही साथ ही क्षेत्र के विकास की बातें बताई और कुछ मांग भी की। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें आश्वस्त किया कि सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। दोनों नेताओं के बीच मिशन 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर, बलिया, देवरिया, घोसी सहित कई क्षेत्रों को लेकर मंथन हुआ।

मुलाकात के बाद मीडिया के बातचीत में कहा गया कि बीजेपी के लिए मिशन 2024 काफी अहम है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की कुर्सी पर बैठाने के लिए बीजेपी जुटी है। प्रदेश में योगी सरकार की नीतियों और देश में मोदी सरकार के विकास के सवाल पर कहा कि पार्टी प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों को जीतना चाहती है। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पूर्व विधायक संजय यादव की मुलाकात और चर्चा को लेकर क्षेत्र में भी कई कयास लगाए जा रहे हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago