बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार रेलवे पुल के पास रेलवे ट्रैक पर एक 17 साल की किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की काफी कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि बेल्थरारोड के उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार पुल के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक किशोरी मृत अवस्था में मिली। गोरखपुर से चल कर लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक जाने वाली दादर एक्सप्रेस से कटने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची उभांव पुलिस ने शव के शिनाख्त की काफी कोशिश की लेकिन पता नहीं चल सका।
जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। उभांव एसएचओ राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि किशोरी के साथ पाए गए बैग में भी उसकी कोई आईडी आदि नहीं पाई गई। ऐसे में उसकी पहचान सम्भव नहीं हो सकी। हालांकि बैग में एक लिफाफा में दवा की एक सीसी मिली है। जिसपर ज्यादा घबड़ाहट की स्थिति में उसे लेने की बात लिखी है। पुलिस युवती की जांच में जुटी है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…