Categories: बलिया

बलिया के पवन तिवारी बने कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश सचिव

काँग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया विभाग ने प्रदेश में अपने पदाधिकारियों की नई सूची जारी की है जिसमें बलिया जिले से तीन लोगों को सचिव नियुक्त किया गया है। इस सूची में बलिया में कांग्रेस पार्ट के पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी पवन तिवारी, मनीष कुमार पांडेय और अविनाश तिवारी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया का प्रदेश सचिव बनाया गया है। इन लोगों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

वहीं पवन पवन तिवारी ने सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष पंखुड़ी पाठक का आभार प्रकट किया और कहा कि आपने जो भी जिम्मेदारी हमें सौंपी है, उसका सच्चे दिल से निर्वहन किया जाएगा।

बता दें कि 2002 से कांग्रेस पार्टी में सक्रीय राजनीति से जुड़कर कांग्रेस पार्टी में ब्लॉक अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी, लोक सभा, विधान सभा चुनाव में जोरदार भूमिका निभाने वाले पवन तिवारी बलिया जिले के युवाओं के हमेशा से चहेते रहे हैं।

पवन तिवारी ने कहा कि माननीय राहुल गांधी जी हमारे नेता हैं और जब तक राहुल गांधी जी को भारत के प्रधानमंत्री के कुर्सी पर बैठा नही दिया जाएगा, तब तक युवाओं में क्रांति की ज्वाला जलती रहेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago