बलिया में कीचड़ भरे रास्ते पर पैदल चलना तक दूभर, भाजपा के पूर्व सांसद ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

बलिया। बारिश शुरू होते ही बलिया नगर पालिका का हाल बेहाल हो गया है। नगर की कॉलोनियों में जलभराव हो गया है और कीचड़ इतनी है कि पैदल चलना तक दूभर हो गया है। शहर के आवास विकास कॉलोनी और ओझाछपरा जाने वाले मार्ग पर कीचड़ भरा हुआ है।

भाजपा के पूर्व सांसद भरत सिंह के आवास के सामने वाली सड़क पर कीचड़ हो जाने से बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं परेशान हो रही हैं। कीचड़ पर पैर फिसलने से लोग घायल हो रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि नपा ठेकेदार ने पाइप डालने के नाम पर अच्छी सड़क को जेसीबी से खोदकर छोड़ दिया।

इसको लेकर पूर्व सांसद भरत सिंह ने भी नपा प्रशासन से 24 घंटे में सड़क मरम्मत न होने पर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन की चेतावनी दी। इसकी खबर लगते ही प्रशासन में खलबली मच गई। मौके पर ईओ सत्य प्रकाश सिंह ने आक्रोशित लोगों और सांसद को शांत किया और जल्द मरम्मतत का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रेमप्रकाश सिंह पिंटू, विजय सिंह, उपेंद्रनाथ तिवारी चिंटू, संजय उपाध्याय, सुधारी भारद्वाज के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago