बलिया के बैरिया में 2 ट्रक आपस में टकरा गए। इस हादसे में 1 ट्रक चालक घायल हो गया। ट्रकों की टक्कर से एनएच 31 पर भीषण जाम लग गया। रविवार दोपहर जेसीबी से क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटाया गया।
बता दें कि बिहार से लाल बालू लादकर मऊ जा रहा ट्रक कस्बे से गुजर रहा था। इसी बीच सामने से जा रहे एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे बालू ट्रक का चालक मऊ निवासी 25 वर्षीय अरविंद घायल हो गया, जबकि दूसरे ट्रक का चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।
इसके बाद आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों गाड़ियों के मुख्य सड़क पर क्षतिग्रस्त होने के चलते दोनों तरफ वाहनों की 10 से 12 किमी लम्बी कतार लग गयी। इसके बाद ट्रकों को हटाया गया तब जाकर मार्ग खुला।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…